Edited By kirti,Updated: 10 Jun, 2018 11:40 AM
नगरोटा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बन गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ उनके मवेशियों और उन्हें अपना शिकार बना सकता है। उन्होंने वन्य जीव विभाग से अभियान चलाकर तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। स्थानीय...
जम्मू: नगरोटा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बन गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ उनके मवेशियों और उन्हें अपना शिकार बना सकता है। उन्होंने वन्य जीव विभाग से अभियान चलाकर तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गत दिनों पकड़ने के दौरान तेंदुए ने वन्य जीव विभाग के एक कर्मी पर हमला करके उसे घायल कर दिया था। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ पाया था। घायल होने के कारण तेंदुआ आदमखोर बन चुका है। जिससे वह लोगों पर हमला कर सकता है।