Edited By rajesh kumar,Updated: 09 Oct, 2019 05:28 PM
पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले के कृष्णाघाटी और बालाकोट सेक्टरों में मंगलवार रात गोलीबारी की। सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोग इस घटना से दहशत में आ गए...
जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले के कृष्णाघाटी और बालाकोट सेक्टरों में मंगलवार रात गोलीबारी की। सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोग इस घटना से दहशत में आ गए।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया। गोलीबारी ने सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों में घबराहट पैदा कर दी। पाकिस्तानी सेना ने इस साल अब तक 2,050 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है जिनमें 21 भारतीय की मौत हो गई है।