पंडित नेहरू महान राजनीतिज्ञ, विरोधी कर रहे हैं उनकी छवि खराब: मीर

Edited By rajesh kumar,Updated: 15 Nov, 2019 01:41 PM

pandit nehru the great political tried by opponents to tarnish his image mir

कांग्रेस ने जम्मू पार्टी हैडक्वार्टर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 130वीं जयंती मनाने के लिए एक समारोह करवाया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी.ए.मीर ने पंडित जवाहर लाल नेहरु को आधुनिक भारत का निर्माता...

जम्मू(कमला): कांग्रेस ने जम्मू पार्टी हैडक्वार्टर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 130वीं जयंती मनाने के लिए एक समारोह करवाया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी.ए.मीर ने पंडित जवाहर लाल नेहरु को आधुनिक भारत का निर्माता करारा दिया। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पंडित नेहरु के खिलाफ झूठे प्रचार का मुकाबला करने को कहा। मीर ने कहा कि पंडित नेहरू परिवार की छवि को खराब किया जा रहा है।

PunjabKesari

पी.सी.सी चीफ मीर ने अपने संबोधन में पंडित नेहरु को एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उन्होंने कही आधुनिक भारत की नींब रखी। स्वतंत्र भारत के भविष्य को बनाने में उनके योगदान के कारण उन्हें आधुनिक भारत का वास्तुकार कहा जाता है। मीर ने कहा कि हाल के दिनों में नेहरु द्घारा देश को दिए गए योगदान और विरासत पर उनके विरोधियों द्घारा हमला हो रहा है।

मीर ने कहा ये वह लोग हैं जिनकी स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रतिशत तक भागीदारी नहीं थी। यही लोग इतिहास को विकृत करने की कोशिश कर रहे हैं औऱ नई पीढ़ी के बीच पंडित नेहरु के बारे में गलतफहमी व भ्रांतियां फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना कांग्रेस के लिए समय की मांग है। मीर ने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभाजनकारी शक्तियों के झूठे प्रचार को बेनकाब करने के लिए एक साथ काम करने की अपील की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!