मांगों को लेकर पीएचई अस्थायी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Edited By shukdev,Updated: 18 Dec, 2018 08:45 PM

phe temporary workers protest against government

अपनी मांगो को लेकर पीएचई के अस्थाई कर्मियों ने यूनियन के बैनर तले कटडा कार्यालय में प्रर्दशन किया व मांगो के जल्द हल की मांग भी की। इस दौरान यूनियन ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा राज्यपाल शाषित सरकार भी उनकी मांगो के हल हेतु कदम नही उठा रही है।...

कटडा (अमित): अपनी मांगो को लेकर पीएचई के अस्थाई कर्मियों ने यूनियन के बैनर तले कटडा कार्यालय में प्रर्दशन किया व मांगो के जल्द हल की मांग भी की। इस दौरान यूनियन ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा राज्यपाल शाषित सरकार भी उनकी मांगो के हल हेतु कदम नही उठा रही है। जिससें कर्मियों के घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। उन्होनें कहा कि अगर प्रशासन उनकी मांगो का हल हेतु 19 दिसंबर तक कोई हल नही करता तो मजबूरन पीएचई यूनियन के अस्थाई कर्मी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस दौरान यूनियन के जिला प्रधान पवन कुमार ने बताया कि इस संबध में यूनियन का शिष्टमंडल पिछलें दिनों जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से भी मिला था, जिस दौरान राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी मांगो को लेकर हल किया जाएगा।

उन्होने कहा कि अगर आगामी 19 दिसंबर तक राज्यपाल शासित सरकार द्वारा मांगो का हल नही किया जाता है, तो मजबूरन पीएचई के अस्थाई कर्मियों को आंदोलन का रुख करना पडेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर सुनील कुमार, कृष्ण लाल,जगदेव सहित बडी संखया में पीएचई के अस्थाई कर्मी मौजूद रहे।

पीएचई के अस्थाई कर्मियों के प्रधान पवन कुमार ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि दो दिन पहले पीएचई के अस्थाई कर्मी द्वारा अपने घर में आत्मदाह का प्रयास किया गया है, जोकि मौजूदा हालत का ही नतीजा है। यूनियन के प्रधान ने कहा कि पिछले 40 महीनों से वेतन न मिलने से अस्थाई कर्मी आर्थिक तंगी की मार झेल रहे है, जिससे ऐसे हालत उत्पन्न हो रहे है। उन्होनें अपने साथी कर्मियों सें भी संयम बरतने की बात कही, और कहा कि आगमी 19 दिसंबर के बाद से अपने हक की लडाई लड़ेंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!