घाटी में नही थम रहे प्रदर्शन, 80 से ज्यादा घायल, प्रदर्शनकारियों ने फहराए पाकिस्तानी झंडे

Edited By ,Updated: 10 Sep, 2016 12:08 PM

protests continued in kashmir

कश्मीर में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

श्रीनगर : कश्मीर में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। श्रीनगर के शहीदगन्ज इलाके में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंकते हुए उन पर सुरक्षाबलों को मुक्त हाथ देने का आरोप लगया।

शुक्रवार को श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में लगातार 9वें शुक्रवार को भी जुमा नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि, दरगाह हजरतबल में लोगों ने जुमा नमाज अदा करने के बाद आजादी समर्थक रैली निकाली और पाकिस्तानी झंडे भी फहराए। रैली को नाकाम करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गेस का इस्तेमाल किया।


दक्षिण कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग, पुलवामा और कुलगाम जिलों के कई इलाकों में लोगों ने रैलियों का आयोजन किया। कई इलाकों में रैलियों को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उनपर पत्थराव किया और दोनो पक्षों के बीच झड़पें हुई। शोपियां जिला में प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गेस और पेलेट गन का इस्तेमाल किया जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया क्योंकि उसकी हालत गंभीर बताई गई। अनंतनाग जिला के लरकीपुरा, कबामार्ग, बिजबिहाडा, डूरू और आसपास के इलाकों में लोगों ने आजादी समर्थक और भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए रैली निकालने की कोशिश की जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने उनपर पत्थराव किया। वहीं, स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गेस का इस्तेमाल किया। पुलवामा जिला के बथनूर और अरमुल्ला इलाकों में लोगों ने सुरक्षाबलों पर रात के दौरान छापा मारकर मकानों में तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया। त्राल के दाडसारा गांव में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी झंडे फहराए। कुलगाम जिला के कई इलाकों में लोगों ने रैलियां निकाली और कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थराव किया। प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गेस और पेलेट गन का इस्तेमाल किया। दोनो पक्षों के बीच झड़पों में कम से कम एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, जिला के बोनीगाम इलाके में पुलिस ने दो युवकों को गिरफतार कर लिया।


मध्य कश्मीर में जिला के बीहामा, सफापुरा, मनीगाम, बटवीना, कंगन, प्रेंग और आसपास के इलाकों में लोगो ने रैलियां निकाली।
उतर कश्मीर के बारामुला, बांडीपुरा, कुपवाडा जिलों के कई इलाकों में भी लोगों ने रैलियों का आयोजन किया। बारामुला में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पों में कई लोग घायल हो गए। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थराव किया जिनको खदेडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गेस और पेलेट गन का इस्तेमाल किया।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!