अमरनाथ यात्रा के चलते मंदिरों की नगरी पर छाया भोले का रंग

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jul, 2019 12:18 PM

shri amarnath yatra

जय बाबा बर्फानी, देवों के देव महादेव की पहली जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा जारी है। इस समय ऋषियों-मुनियों, देवी-देवताओं, पीरों-फकीरों की धरती जम्मू भोले के रंग में रंग चुकी है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से मंदिरों के

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जम्मू (नि.स.): जय बाबा बर्फानी, देवों के देव महादेव की पहली जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा जारी है। इस समय ऋषियों-मुनियों, देवी-देवताओं, पीरों-फकीरों की धरती जम्मू भोले के रंग में रंग चुकी है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से मंदिरों के शहर की रौनक काफी बढ़ गई है। भारी भीड़ होने की वजह से पुराने शहर के कई बाजारों में जाम लग जाता है। देश के विभिन्न शहरों से आ रहे यात्री बड़ी बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 

वे अगले जत्थे में पहलगाम तथा बालटाल रवाना होंगे। पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर, जहां बाहरी राज्यों से अमरनाथ यात्रा करने आ रहे साधुओं को ठहराया जा रहा है, वहीं साधुओं द्वारा किए जा रहे संकीर्तन से मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय होता जा रहा है। गीता भवन, महाजन हॉल, अग्रवाल सभा आदि अन्य स्थानों पर विभिन्न प्रदेशों से यात्रियों का आना जारी है। यात्रियों को सभी स्थानों पर सुविधाएं दी जा रही हैं। 

लोगों की अतिथि देवो भव: की भावना को देखकर तीर्थयात्री उत्साहित हैं। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए शहर के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!