कश्मीर मे बारिश, हिमपात से ठंड से राहत

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2016 06:27 PM

snowfall in kashmir

लद्दाख क्षेत्र समेत कश्मीर निवासियों को ठंड से बड़ी राहत मिली है क्योंकि यहां पर तापमान में बड़े बदलाव देखे गए। कुछ इलाकों में बारिश हुई तो ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात ने ठंड से राहत प्रदान की।

जम्मू कश्मीर : लद्दाख क्षेत्र समेत कश्मीर निवासियों को ठंड से बड़ी राहत मिली है क्योंकि यहां पर तापमान में बड़े बदलाव देखे गए। कुछ इलाकों में बारिश हुई तो ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात ने ठंड से राहत प्रदान की।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में तापमान में लगभग चार डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई और कल रात न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में रात को लगभग दो इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया। गुलमर्ग में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस से नीचे जाकर शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पर स्थिर हुआ।


अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग को छोडक़र घाटी में सारे स्थानों पर तापमान हिमांक से उपर दर्ज किया गया। घाटी के उंचे इलाकों में कई स्थानों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है लेकिन विभाग उन स्थानों का आंकड़ा नहीं रखता है।


उन्होंने बताया कि घाटी के मैदानी इलाकों में अधिकतर स्थानों पर रूक-रूक कर वर्ष हुई। कुपवाड़ा में 14.2 मिलीमीटर वष्रा दर्ज की गई। यहां पर न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई और यह 0.5 डिग्री सेल्सियस पर जाकर स्थिर हुआ।
इसके अलावा पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियसए काजीगुंड में 2.6 डिग्री सेल्सियसए कोकरनाग में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कश्मीर में इस समय चिल्लई कलां का दौर चल रहा है। कड़ाके की सर्दी के यह 40 दिन 31 जनवरी को खत्म होंगे।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!