पुलिस के खोजी कुत्तों की मदद से मिली सफलता, 300 किलो भुक्की बरामद

Edited By rajesh kumar,Updated: 22 Jan, 2020 03:28 PM

success help of police investigative dogs 300 kg hungry recovered

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जारी जम्मू पुलिस की मुहिम के तहत नगरोटा से पुलिस ने भुक्की एक बड़ी खेप सहित तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह खेप सेब से लदे ट्रक में छिपाकर पंजाब पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। नाके पर पुलिस के साथ मौजूद खोजी कुत्तों...

जम्मू(निश्चय): मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जारी जम्मू पुलिस की मुहिम के तहत नगरोटा से पुलिस ने भुक्की एक बड़ी खेप सहित तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह खेप सेब से लदे ट्रक में छिपाकर पंजाब पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। नाके पर पुलिस के साथ मौजूद खोजी कुत्तों की सहायता से पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार नगरोटा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान सेब की पेटियों से लदे एक ट्रकों को रोका गया। कुत्तों ने एक ट्रक में लोड सेब की पेटियों के आस-पास सूंघना शुरू कर पुलिस को संदेह के संकेत दिए। इसके बाद पुलिस ने पेटियों को नीचे उतार कर जब जांच शुरू की तो उनके भीतर से 300 किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक के चालक व सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

आरोपियों की पहचान कुलदीप राम व रवि सिंह निवासी जालंधर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौर रहे कि गत शनिवार को भी नगरोटा पुलिस ने कश्मीर से दिल्ली की तरफ जा रहे एक वाहन से 29 किलो चरस बरामद की थी। पुलिस ने वाहन सवार दम्पति, उनके बेटे और एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!