Edited By rajesh kumar,Updated: 06 Oct, 2019 12:02 PM
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक पी.डी.पी. कार्यकर्ता पर गोलियां चलाईं जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सज्जाद हुसैन मंटू को उसके घर में गोली मारी गई
अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक पी.डी.पी. कार्यकर्ता पर गोलियां चलाईं जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सज्जाद हुसैन मंटू को उसके घर में गोली मारी गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार गोलियां उसके पेट तथा पैर में लगी हैं। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह आतंकियों की ओर से एक ही दिन में दूसरा हमला है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आस पास के इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। हमले की वजह का अभी पता नहीं चला है। मंटू पहले पीपुल्स डैमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) से जुड़ा हुआ था।