नही थम रहा वकीलों का गुस्सा, काम छोड़ों हड़ताल जारी

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Nov, 2019 01:06 PM

the anger of lawyers did not stop quit work and strike continued

भूमि पंजीकरण के अधिकार न्यायिक से राजस्व अधिकारियों को सौंपने के मामले के विरोध में वकीलों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को वकीलों ने अपने कामकाज को ठप्प रखते हुए रोष प्रदर्शन कर अपना रोष दर्ज करवाया। वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट...

कठआ(गुरप्रीत): भूमि पंजीकरण के अधिकार न्यायिक से राजस्व अधिकारियों को सौंपने के मामले के विरोध में वकीलों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को वकीलों ने अपने कामकाज को ठप्प रखते हुए रोष प्रदर्शन कर अपना रोष दर्ज करवाया। वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट में कामकाज भी बाधित रहा।

एसो. के एडवोकेट अजातशत्रु शर्मा ने कहा कि पहले से ही लॉ एंडआर्डर, प्रोटोकॉल, राजस्व अधिकारियों को अब पंजीकरण के अधिकार दिए गए हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह लोगों के साथ नाइंसाफी है। गत दिवस उन्होंने देश के राष्ट्रपति को भी ज्ञापन सौंपा है, जबकि वह मांग करतै हैं कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने यह आदेश दिया था, जिसे रोल बैक किया जाए, नहीं तो वकील वर्ग अपने आंदोलन को और तेज कर देगा। प्रदर्शन में काफी संख्या में व कील मौजदू रहे। वहीं वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट परिसर में काम ठप्प हो रहा है। वकीलों की हड़ताल का असर लोगों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के करीब 2 सप्ताह से कोर्ट संबंधी काम हड़ताल के कारण नहीं हो पा रहे हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!