8वें दिन जारी रही वकीलों की हड़ताल, किया विरोध प्रदर्शन

Edited By rajesh kumar,Updated: 12 Nov, 2019 01:00 PM

the lawyers  strike continued on the 8th day demonstrated

केंद्र शासित प्रदेश में भूमि पंजीकरण के अधिकार न्यायिक अधिकारियों से हटाकर राजस्व अधिकारियों को दिए जाने के वरोध में बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी है। वकीलों ने सोमवार को लगातार 8वें दिन काम बंद रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया..

कठुआ(गुरप्रीत): केंद्र शासित प्रदेश में भूमि पंजीकरण के अधिकार न्यायिक अधिकारियों से हटाकर राजस्व अधिकारियों को दिए जाने के वरोध में बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी है। वकीलों ने सोमवार को लगातार 8वें दिन काम बंद रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के प्रधान अजात शत्रु शर्मा ने कहा कि पूर्व में तत्कालीन राज्यपाल ने निर्णय लिया कि भूमि पंजीकरण के अधिकार जोकि न्यायिक अधिकारियों को दे दिया जाए, जबकि वकील वर्ग लगातार इसका विरोध कर रहा है। वे मांग करते हैं कि पंजीकरण के अधिकार न्यायिक अधिकारियों के पास रहने दिए जाएं। 

उन्होंने देश के गृह मंत्री और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल जी.सी.मूर्मू से गुहार लगाते हुए कहा कि वे उनकी मांग कर गौर करें और इस दिशा में कदम उठाएं।आपको बता दें कि वकीलों की हड़ताल से कोर्ट में कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई लोगों के कोर्ट संबंधी काम न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!