पर्यटन विकास प्राधिकरण का होगा पुनर्गठन, स्वास्थ्य परियोजनाओं में देरी सहन नही: उपराज्यपाल

Edited By rajesh kumar,Updated: 11 Dec, 2019 03:34 PM

tourism department restructured delay health projects not tolerated lt governor

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सरकार पर्यटन विकास प्राधिकरण का पुनर्गठन करने जा रही है। इस संबंध में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने प्राधिकरणों के पुनर्गठन के लिए तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने यह निर्देश नागरिक सचिवालय में...

जम्मू(कमल): केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सरकार पर्यटन विकास प्राधिकरण का पुनर्गठन करने जा रही है। इस संबंध में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने प्राधिकरणों के पुनर्गठन के लिए तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने यह निर्देश नागरिक सचिवालय में योजना, विकास और निगरानी विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के दौरान दिए।

PunjabKesari

स्वास्थ्य परियोजनाओं में देरी सहन नही: उपराज्यपाल
उपराज्यपाल मुर्मू ने स्वास्थ्य ढांचागत परियोजनाओं में देरी को गंभीरता से लेते हुए उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि देरी के लिए जिम्मेदारी तय करें और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा पी.एम.डी.पी. के तहत शेष परियोजनाओं में तेजी लाएं।  प्रमुख सचिव, योजना, विकास और निगरानी रोहित कंसल ने जम्मू व कश्मीर के लिए मुख्यमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर जानकारी दी।

पैसे के लिए केंद्र सरकार से करें समन्वय
उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि वे धन के संबंध में भारत सरकार के साथ समन्वय करें और विकास परियोजनाओं  को पूरा करने के लिए अतिरिक्त धनराशि के लिए संबंधित तिमाहियो को प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

नवंबर 2015 में 80,068 करोड़ रुपए की हुई थी घोषणा
उन्होंने कहा मुख्य रुप से 80,068 करोड़ रुपए के प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पी.एम.डी.पी.) की घोषणा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए नबंवर 2015 में की गई थी, जिसमें 58,625 करोड़ रुपए जम्मू-कश्मीर में 54 प्रमुख परियोजनाओं के पूरा होने के लिए आंबिटत किए गए थे। इसमें से 35 परियोजनांओं को यूटी प्रशासन व एजैंसियों द्घारा निष्पादित किया गया था, जबकि 19 परियोजनाओं को कंद्र सरकार द्घारा लिया गया था।

पी.एम.डी.पी. के तहत 15 परियोजनाएं हुई पूरी
जम्मू-कश्मीर में पी.एम.डी.पी. के तहत कुल 15 परियोजनाओं पूरी हुईं, जिनमें चनैनी-नाशरी टनल, बटोत-किश्तवाड़-सिंथन सड़क, जम्मू-उधणपुर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड शामिल है।बैठक में जानकारी दी गई कि एम.ए.स्टेडियम का काम पूरा होने के कगार पर है और जल्द ही यहां कई खेलों के शुरू होने की उम्मीद है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!