झारखंडः भाजपा सांसद करिया मुंडा के घर से अगवा हुए चारों जवान रिहा

Edited By prachi,Updated: 30 Jun, 2018 04:26 PM

four soldiers save who kidnapped from bjp mp house

भाजपा सांसद करिया मुंडा के आवास से अगवे हुए तीन जवान और सांसद के बॉडीगार्ड को पत्थलगड़ी समर्थकों ने रिहा कर दिया है। रिहा होने वाले जवानों में सुबोध कुजूर, सियोन सुरीन, विनोद केरकेट्टा और जिला बल का जावन नागेंद्र सिंह शामिल है। रिहा होने के बाद सभी...

खूंटी: भाजपा सांसद करिया मुंडा के आवास से अगवे हुए तीन जवान और सांसद के बॉडीगार्ड को पत्थलगड़ी समर्थकों ने रिहा कर दिया है। रिहा होने वाले जवानों में सुबोध कुजूर, सियोन सुरीन, विनोद केरकेट्टा और जिला बल का जावन नागेंद्र सिंह शामिल हैं। रिहा होने के बाद सभी जवान सायको थाना पहुंचे।

इन जवानों की रिहाई के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। 30 से ज्यादा कंपनियां छापेमारी अभियान में लगी हुई थी। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में पुलिस बल भी इन जवानों की तलाश में लगी हुई थी। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व आईजी और डीआईजी कर रहे थे। 

पुलिस के अनुसार, इन्हीं पत्थलगड़ी समर्थकों और ईसाई मिशनरी के लोगों ने मिलकर 19 जून को खूंटी में एक जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुई पांच युवतियों का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

मंगलवार को भाजपा सांसद करिया मुंडा के आवास पर पत्थलगड़ी समर्थकों ने हमला बोल दिया था। इस दौरान उन्होंने तीन जवानों को अगवा कर लिया था। चौथा जवान नागेन्द्र सिंह लाठीचार्ज के दौरान गायब हुआ था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!