तंत्र शास्त्र के तांत्रिक उपाय रातोंरात बदल देते हैं किसी भी व्यक्ति की किस्मत

Edited By ,Updated: 21 Sep, 2015 07:50 AM

article

भगवान शिव को तंत्र शास्त्र का देवता भी कहा जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष टोटके किए जाएं तो उसका बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होता है।

भगवान शिव को तंत्र शास्त्र का देवता भी कहा जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष टोटके किए जाएं तो उसका बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होता है। शिवपुराण व अन्य ग्रंथों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय व टोटके बताए गए हैं।
 
 
भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है। जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में वितरित कर देने चाहिए।
 
 
शिवपुराण में विभिन्न रसों से भगवान शिव की पूजा का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है, जिससे साधक को कई रोगों से छुटकारा मिल जाता है तथा मन चाहे फल की प्राप्ति भी होती है। ज्वर (बुखार) से पीड़ित होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्रताशीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है। 
 
 
* तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। 
 
* सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
 
* भगवान शिव पर ईख (गन्ना) के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। 
 

* शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।   

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!