जानिए कौन से शिवलिंग का अभिषेक करने से होती है खास इच्छाअों की पूर्ति

Edited By ,Updated: 25 Sep, 2016 12:34 PM

astrology

शिव को देवों के देव कहा जाता है। भोलेनाथ अपने नाम के अनुरूप सब पर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। प्रतिदिन शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुख-समृद्धि

शिव को देवों के देव कहा जाता है। भोलेनाथ अपने नाम के अनुरूप सब पर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। प्रतिदिन शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। भोलेनाथ के भिन्न-भिन्न शिवलिंग पर अभिषेक करने से अलग-अलग इच्छाअों की पूर्ति होती है। आइए जाने कौन से शिवलिंग का अभिषेक करने से खास इच्छाअों की पूर्ति होती है।

 

* सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। 

 

* मोती अौर आटे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। 

 

* हीरे अौर तांबे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

 

* पुखराज के शिवलिंग पर जल अर्पित करने से धन-समृद्धि मिलती है। 

 

* नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

 

* स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक से व्यक्ति की संपूर्ण इच्छाएं पूर्ण होती है।

 

* चांदी से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों को मुक्ति मिलती है। 

 

* पीतल अौर मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुखों की प्राप्ति होती है।

 

* कांस्य के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मान- प्रतिष्ठा मिलती है।

 

* लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से दुश्मनों का नाश होता है। 

 

* उड़द के आटे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुंदर, सुशील पत्नी मिलती है।

 

* गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न भंडार में वृद्धि होती है।

 

* बांस से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से वंश में बढ़ौतरी होती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!