शिवपुराण: भिन्न-भिन्न इच्छाअों की पूर्ति हेतु इन द्रव्यों से करें भोलेनाथ का अभिषेक

Edited By ,Updated: 09 Oct, 2016 02:34 PM

astrology

भोलेनाथ अपने नाम के अनुरुप अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मात्र जल से अभिषेक करने पर भी भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं

भोलेनाथ अपने नाम के अनुरुप अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मात्र जल से अभिषेक करने पर भी भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। शिवपुराण में ऐसे बहुत सारे सरल उपायों का उल्लेख किया गया है, जिनको अपनाने से भोलेनाथ को शीघ्र प्रसन्न किया जा सकता है। शिवपुराण के अनुसार भिन्न-भिन्न इच्छाअों की पूर्ति के लिए भोलेनाथ का अनेक द्रव्यों द्वारा अभिषेक किया जाता है। 

 

* गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। 

 

* गाय के दूध से अभिषेक करने पर नि:संतानों को संतान की प्राप्ति होती है।

 

* शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही तपेदिक संबंधी रोगों भी दूर होते हैं। 

 

* तेज बुद्धि के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को अर्पित करें।

 

* घी से अभिषेक करने पर जीवन में तंदुरुस्ती आती है अौर वंश में वृद्धि होती है। 

 

*  दुश्मनों से छुटकारा पाने हेतु सरसों के तेल से अभिषेक करें।

 

* तीर्थों के जल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
 

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!