राज की बात: बहुत कुछ समझा जाती है लड़कों की ऐसी चाल

Edited By ,Updated: 28 Oct, 2015 09:36 AM

boys move

अक्सर लड़कियों की मतवाली चाल को लेकर लड़के फिल्मी गाने या टिप्पणियां कसते हैं। क्या आप जानते हैं लड़कों का चलते समय अंदाज देखकर भी आप उनकी फ‌ितरत को जान सकते हैं।

अक्सर लड़कियों की मतवाली चाल को लेकर लड़के फिल्मी गाने या टिप्पणियां कसते हैं। क्या आप जानते हैं लड़कों का चलते समय अंदाज देखकर भी आप उनकी फ‌ितरत को जान सकते हैं। 
 
* अपनी ही धुन में जो व्यक्त‌ि बेपरवाह ढग से हाथ ह‌िलाते हुए चलते हैं उनका जीवन कशमकश से भरा होता है वह यह तय नहीं कर पाते क‌ि आखिर उन्हें जीवन में करना क्या है इसलिए उन्हें अच्छे-बुरे समय से गुजरना पड़ता है जिससे वह अक्सर तनाव में रहते हैं। अचानक सिर पर पड़ी ज‌िम्मेदारी से ये घबरा जाते हैं।
 
* मुट्ठीयां बंद करके जो लोग चलते हैं वह चालाक और संयमी स्वभाव के होते हैं। कोई भी काम करने से पूर्व यह उस पर गहराई से विचार करते हैं। लोग इन पर विश्वास करते हैं।
 
* हाथों को पीछे की ओर करके चलने वाले लोग घमंडी और अभिमानी होते हैं। अपने शक्की स्वभाव के कारण यह किसी पर विश्वास नहीं करते।
 
* विश्वसनीय और नेकनीयत लोग प्राकृतिक तौर पर हाथ हिलाते हुए चलते हैं। ऐसे व्यक्त‌ि साफ दिल के होते हैं। किसी के प्रत‌ि इनके मन में धृणा के भाव नहीं होते और अपने जीवन का प्रत्येक पल ये हर्ष और उल्लास से जीते हैं।
 
* खुले हाथ करके चलने वाले दोनों हाथों से खर्च करने वाले होते हैं। अपने सुख-आंनद को ध्यान में रखते हुए ये खूब पैसा बर्बाद करते हैं और मौज मस्ती करते हुए अपना जीवन व्यतित करते हैं।
 
* कोहनी को मोड़कर चलने वाले या कोहनी मोड़े रखने वाले लोग स्वयं को यशस्वी, तेजस्वी और करामाती समझते हैं। दूसरे लोगों को ये अपने सामने तुच्छ समझते हैं। इन्हें अपनी प्रशंसा सुनना बहुत भाता है। ये एकांत पंसद करते हैं लोगों से अध‌िक म‌‌िलना-जुलना पसंद नहीं करते। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!