मोटे लोगों के लिए गुरूवार है खास, यह उपाय बनाएंगे आपको Slim and Hit

Edited By ,Updated: 18 Feb, 2016 03:24 PM

thursday

किसी भी व्यक्ति के जीवन पर देव गुरू बृहस्पति अपना अत्यधिक प्रभाव रखते हैं। कुंडली में नीच का बृहस्पति हो तो समस्याओं का कोई अंत नहीं होता।

किसी भी व्यक्ति के जीवन पर देव गुरू बृहस्पति अपना अत्यधिक प्रभाव रखते हैं।  कुंडली में नीच का बृहस्पति हो तो समस्याओं का कोई अंत नहीं होता। आए दिन कोई न कोई परेशानी अपना सिर उठाए रखती है। ज्योतिषशास्त्रीयों का तो यहां तक मानना है की जब कुछ बड़ा घटित होता है तो उसके पीछे बृहस्पति हो सकता है।

हर इंसान स्वस्थ और खूबसूरत दिखने की चाह रखता है लेकिन कमजोर बृहस्पति सेहत का दुश्मन होता है। अधिकतर मोटे लोगों पर बृहस्पति का अशुभ प्रभाव होता है इसलिए उनका वजन नियंत्रण से बाहर चला जाता है। 

बृहस्पति और मोटापे का घनिष्ठ संबंध है 

- शरीर में चरबी एकत्रित करने की पात्रता बृहस्पति के पास है।

- लग्न अथवा लग्न के स्वामी पर बृहस्पति का प्रभाव बढ़ाता है मोटापा।

- भोजन करने की गलत आदतों का शिकार होता है।

- पाप ग्रहों का अधिपत्य हो तो बीमारियों के कारण मोटापा बढ़ता है।

बृहस्पति के उपाय करने से दूर होगा मोटापा

- एकादशी का व्रत रखें।

- भोजन करते समय नींबू और दही अवश्य खाएं।

- प्रतिदिन बृहस्पति मन्त्र का जाप करें मंत्र- 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः'

- बृहस्पतिवार को पीले कपड़े पहनें।

- पीली चीज का दान करें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!