एयर इंडिया 16 फरवरी से हुबली-मुंबई के बीच उड़ान सेवाओं को बहाल करेगी

Edited By PTI News Agency,Updated: 09 Feb, 2021 01:24 PM

pti karnataka story

बेंगलुरु, नौ फरवरी (भाषा) एयर इंडिया ने 16 फरवरी से हुबली और मुंबई के बीच अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जिसे कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया था।

बेंगलुरु, नौ फरवरी (भाषा) एयर इंडिया ने 16 फरवरी से हुबली और मुंबई के बीच अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जिसे कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया था।

एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार कंपनी विमान सेवाएं सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होंगी।
एयर इंडिया ने 20 जनवरी 2020 को दोनों शहरों के बीच सप्ताह में चार दिन उड़ान सेवा शुरू की थी।

हालांकि, दो महीने बाद मुंबई में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद इसे रोक दिया गया।

अब एयर इंडिया ने लगभग एक साल बाद 16 फरवरी से इन सेवाओं को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।
इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय मामलों और कोयला तथा खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने ट्वीट करके दी। उन्होंने एयर इंडिया का आभार जताया और कहा कि उड़ान सेवा से दोनों शहरों के लोगों को फायदा होगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!