कर्नाटक में नयी जनसंख्या नीति लाने का समय आ गया है : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव

Edited By PTI News Agency,Updated: 13 Jul, 2021 01:58 PM

pti karnataka story

बेंगलुरु, 13 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के बीच बढ़ती आबादी को रोकने के लिए पार्टी शासित असम और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कर्नाटक में एक नई जनसंख्या नीति लाने की मंगलवार को...

बेंगलुरु, 13 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के बीच बढ़ती आबादी को रोकने के लिए पार्टी शासित असम और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कर्नाटक में एक नई जनसंख्या नीति लाने की मंगलवार को वकालत की।

चिक्कमंगलुरु से भाजपा विधायक रवि ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि कर्नाटक अपनी बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए असम और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एक नई जनसंख्या नीति लाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीमित प्राकृतिक संसाधनों के उपलब्ध होने से जनसंख्या विस्फोट होने पर प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन होगा।’’
इससे पहले, राज्य के कानून मंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा था कि चर्चा और विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा।

‘उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030’ को हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बढ़ती जनसंख्या को स्थिर करने और समयबद्ध तरीके से मातृ एवं शिशु मृत्यु को कम करने के लिए पेश किया था। उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का मसौदा राज्य विधि आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

भाजपा शासित एक और राज्य असम ने भी घोषणा की है कि वह राज्य द्वारा वित्त पोषित विशिष्ट योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए धीरे-धीरे दो-बच्चों की नीति को लागू करेगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!