भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूछा- 47 साल के राहुल गांधी कैसे हो सकता है लड़का?

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 07:10 PM

bjp president amit shah asked  how can the 47 year old rahul gandhi be a boy

अहमदाबाद में पिछले दिनों एक चैनल के कार्यक्रम में शाह ने कहा, “मुझे नहीं पता कि आपलोग राहुल गांधी को लड़का मानते हैं या नहीं? उत्तर प्रदेश चुनावों के दौरान मैं किसी की उम्र पूछना नहीं चाहता था, क्योंकि वहां हमें आमलोगों के जीवनस्तर को स्टैंडर्ड बनाए...

नेशनल डेस्कः गुजरात में सियासी पारा चरम पर है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लड़का कहने से तंज कसा है। 

अहमदाबाद में पिछले दिनों एक चैनल के कार्यक्रम में शाह ने कहा, “मुझे नहीं पता कि आपलोग राहुल गांधी को लड़का मानते हैं या नहीं? उत्तर प्रदेश चुनावों के दौरान मैं किसी की उम्र पूछना नहीं चाहता था, क्योंकि वहां हमें आमलोगों के जीवनस्तर को स्टैंडर्ड बनाए रखना था लेकिन मैं आपसे पूछता हूं कि आप आखिर कितने साल की उम्र तक किसी को लड़का मानते हैं?”

कॉन्क्लेव में अमित शाह से सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश चुनावों के बाद अब गुजरात में भी लड़के क्यों एक हो चले हैं? बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने हाथ मिलाया था। अब गुजरात चुनावों में राहुल गांधी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी के साथ हाथ मिलाया है और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को कांग्रेस में शामिल किया है। 

आपकी जानकारी के बात दें, अमित शाह की उम्र 53 साल है जबकि राहुल गांधी की उम्र 47 साल है। दोनों नेताओं के बीच उम्र में मात्र 6 साल का ही अंतर है। शायद इसी वजह है कि अमित शाह हमेशा राहुल गांधी को लड़का कहने से परहेज करते हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!