1.9 करोड़ साल पहले  विलुप्त शेर की प्रजाति के जीवाश्म मिले

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 01:12 PM

extinct marsupial lion discovered in australia

ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने क्वींसलैंड प्रांत  स्थित वैश्विक धरोहर स्थल रिवरस्लेग से शेर की विलुप्त प्रजाति के जीवाश्म अवशेष खोजे हैं। इनमें जानवर की खोपड़ी, दांत और एक पैर की हड्डी के जीवाश्म शामिल हैं...

कैनबराः ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने क्वींसलैंड प्रांत  स्थित वैश्विक धरोहर स्थल रिवरस्लेग से शेर की विलुप्त प्रजाति के जीवाश्म अवशेष खोजे हैं। इनमें जानवर की खोपड़ी, दांत और एक पैर की हड्डी के जीवाश्म शामिल हैं। इनके अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं का मानना है कि शेर की यह प्रजाति करीब 1.9 करोड़ साल पहले धरती से विलुप्त हो गई थी।

वकालिओ शूटेनी नामक यह शिकारी प्रजाति ऑस्ट्रेलिया के वर्षावनों में 1.9 करोड़ से 2.6 करोड़ साल पहले बेखौफ विचरती थी। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन शेरों का वजन और आकार मौजूदा शेरों की तुलना में बहुत कम था। वकालिओ शूटेनी शेर का वजन 23 किलोग्राम और आकार किसी कुत्ते जितना था।

शोधकर्ता अन्ना गिलेस्पी के मुताबिक ये शेर छोटी चिड़िया, छिपकली के साथ ही कई शाकाहारी चीजें भी खाते थे। इनके विशेष प्रकार के दांत भोजन को काटने और चबाने के लिए उपयुक्त थे। ऑस्ट्रेलिया में शोधकर्ताओं ने इससे पहले शेर की दो अन्य प्रजातियों के जीवाश्म भी खोजे थे। इनमें से एक की खोज 1961 में दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में पीटीकांटा झील के करीब की गई थी। उस प्रजाति के शेरों को वजन करीब 130 किलोग्राम था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!