चार सप्ताह में पहली बार बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 04:47 PM

foreign exchange reserves for the first time in four weeks

देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन सप्ताह की गिरावट से उबरता हुआ 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 55.42 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.29 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले तीन नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 2.22 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 398.74 अरब डॉलर पर रहा...

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन सप्ताह की गिरावट से उबरता हुआ 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 55.42 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.29 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले तीन नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 2.22 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 398.74 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 55.58 करोड़ डॉलर बढ़कर 374.88 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार 20.67 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि दो लाख डॉलर बढ़कर दो अरब 26 करोड़ नौ लाख डॉलर पर पहुँच गया। विशेष आहरण अधिकार 18 लाख डॉलर घटकर एक अरब 48 करोड़ 96 लाख डॉलर रह गया।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!