Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 08:03 PM
जीसस करेंगे बेटे को फिर से जीवित- इस इंतजार में बेटे के पार्थिव शरीर के साथ बीते 8 दिनों से मुंबई का एक परिवार प्रार्थना कर रहा है। मुंबई के एक परिवार को चमत्कार का इंतजार है। इस ईसाई परिवार ने बीते 8 दिनों से अपने 17 साल के बेटे का अंतिम संस्कार...
मुंबई: जीसस करेंगे बेटे को फिर से जीवित- इस इंतजार में बेटे के पार्थिव शरीर के साथ बीते 8 दिनों से मुंबई का एक परिवार प्रार्थना कर रहा है। मुंबई के एक परिवार को चमत्कार का इंतजार है। इस ईसाई परिवार ने बीते 8 दिनों से अपने 17 साल के बेटे का अंतिम संस्कार इसलिए नही किया क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि भगवान जीसस खुद उनके बच्चे को फिर से जिंदा करेंगे। इस परिवार के खिलाफ अब अंधभक्ति का विरोध करने वाले लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है।
मुंबई के नागपाड़ा इलाके में नेबरहुड नाम की ये सोसाइटी इन दिनों चर्चा में है। इस सोसाइटी में चल रहा है प्रार्थनाओं का दौर। प्रार्थना 17 साल के मिशेक को फिर से जीवित करने के लिए। मिशेक की मौत 8 दिन पहले हो चुकी है लेकिन उसके परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार सिर्फ इसलिए नही किया क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि जीसस उसे फिर से जिंदा कर देंगे।
उनके परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि उनके धर्म में ऐसा बताया गया है लेकिन उसे किसी ने किया नहीं था। उन्होंने कहा कि यह आस्था की बात है। उन्होंने कहा कि ईसा खुद भी दोबारा जीवित हुए थे, वह इस लड़के को मौत के मुंह में नहीं जाने देंगे।