2018 में कब पड़ेंगे चंद्र और सूर्यग्रहण, डेट्स के साथ जानें क्या प्रभाव डालेंगे भारत पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 12:52 PM

lunar eclipse solar eclipse in 2018

वर्ष 2017 को समाप्त होने में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। 2018 के पहले महीने जनवरी में ग्रहण पड़ रहा है। नव वर्ष में कुल 5 ग्रहण आएंगे। जिसमें 3 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। 2018 में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे लेकिन चंद्र...

वर्ष 2017 को समाप्त होने में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। 2018 के पहले महीने जनवरी में ग्रहण पड़ रहा है। नव वर्ष में कुल 5 ग्रहण आएंगे। जिसमें 3 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। 2018 में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे लेकिन चंद्र ग्रहण देखे जा सकेंगे। ज्योतिष विद्वानों का कहना है द्वादश राशियों पर इसके विभिन्न प्रभाव रहेंगे। मानव जाती के लिए ग्रहण से अशुभता का संचार होता है। जिस नक्षत्र और राशि पर ग्रहण की अशुभता का प्रभाव होता है। उन पर नकारात्मकता हावी रहती है।


शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन से अमृत-कुंभ निकलते ही धन्वन्तरि के हाथ से कलश छीनकर दैत्य भागे क्योंकि उनमें से प्रत्येक सबसे पहले अमृतपान करना चाहता था। 

 
कलश के लिए छीना-झपटी चल रही थी और देवता निराश खड़े थे। अचानक वहां एक अद्वितीय सौंदर्यशालिनी नारी प्रकट हुई। असुरों ने उसके सौंदर्य से प्रभावित होकर उससे मध्यस्थ बनकर अमृत बांटने की प्रार्थना की। वास्तव में भगवान ने ही दैत्यों को मोहित करने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। 

 
मोहिनी रूप धारी भगवान ने कहा, ‘‘मैं जैसे भी विभाजन का कार्य करूं,चाहे वह उचित हो या अनुचित,तुम लोग बीच में बाधा न उपस्थित करने का वचन दो, तभी मैं इस कार्य को करूंगी।’’

 
सभी ने इस शर्त को स्वीकार किया। देवता और दैत्य अलग-अलग पंक्तियों में बैठ गए। जिस समय भगवान मोहिनी रूप में देवताओं को अमृत पिला रहे थे राहू धैर्य न रख सका। वह देवताओं का रूप धारण करके सूर्य-चंद्रमा के बीच में बैठ गया जैसे ही उसे अमृत का घूंट मिला, सूर्य चंद्रमा ने संकेत कर दिया। भगवान मोहिनी रूप का त्याग करके शंकर-चक्रधारी विष्णु हो गए और उन्होंने चक्र से राहू का मस्तक काट डाला। 
अमृत के प्रभाव से वह अमर हो चुका था उसका सिर राहु और धड़ केतु रूप में सौर मंडल में स्थापित हो गए। कहते हैं राहु और केतु का तभी से सूर्य और चंद्रमा से वैर है।वह ग्रहण के रूप में दोनों को शापित करते हैं। 


चन्द्र ग्रहण 2018
पहला चन्द्र ग्रहण: 31 जनवरी को पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ेगा। जो भारत सहित यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और नोर्थ अमेरिका में देखा जा सकेगा। 

दूसरा चन्द्र ग्रहण: 27-28 जुलाई को पूर्ण दूसरा चन्द्र ग्रहण लगेगा। जिसे यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अप्रीका, नोर्थ अमेरिका और अटलांटिक में देखा जा सकेगा। भारत में देखा जा सकेगा। 

 

सूर्य ग्रहण 2018
पहला सूर्य ग्रहण:
15 फरवरी/16 फरवरी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो साउथ अमेरिका और अटलांटिक में दिखेगा। 

दूसरा सूर्य ग्रहण: 13 जुलाई आंशिक सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा।

तीसरा सूर्य ग्रहण: 11 अगस्त आंशिक सूर्य ग्रहण पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!