Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 12:55 AM
भारत से 8 साल पहले बतौर विद्यार्थी कनाडा आए पंजाबी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक नौजवान का नाम हरविन्दर सिंह बाठ था और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरविन्दर 8 साल पहले भारत से कैनेडा आया था...
सरी: भारत से 8 साल पहले बतौर विद्यार्थी कनाडा आए पंजाबी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक नौजवान का नाम हरविंदर सिंह बाठ था और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरविंदर 8 साल पहले भारत से कनाडा आया था और लगातार अपनी पी.आर. के लिए कोशिशें कर रहा था। हरविंदर पढ़ाई के साथ-साथ एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। पी.आर. के लिए लगातार की कोशिशों में असफल रहने के कारण कुछ दिनों से परेशान था। बताया जा रहा है कि हरविंदर के पिता दुबई में काम करते हैं और उनकी माता भारत में हैं। उधर पीड़ित के मृतक शव को भारत भेजने के लिए उसके दोस्त व अन्य कुछ अौर लोग राशि इक्टठी कर रहे हैं।