त्रिपुरा में कांग्रेस तथा माकपा के हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jan, 2018 06:26 PM

thousands of workers in tripura joined bjp

त्रिपुरा में कांग्रेस तथा मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी (माकपा) के करीब चार हजार कार्यकर्ता शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस मौके पर इन कार्यकर्ताओं ने राज्य में बदलाव की वचनवद्धता व्यक्त की। इसमें कांग्रेस के पूर्व मंत्री...

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा में कांग्रेस तथा मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी (माकपा) के करीब चार हजार कार्यकर्ता शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस मौके पर इन कार्यकर्ताओं ने राज्य में बदलाव की वचनवद्धता व्यक्त की। इसमें कांग्रेस के पूर्व मंत्री बिभा नाथ भी शामिल हैं।

सुश्री नाथ भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को ही औपचारिक रूप से शामिल हो गईं थी लेकिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बिप्लव देव ने शुक्रवार को उनका स्वागत किया। देव ने कहा कि उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर से माकपा के 71 परिवारों के करीब 500 मतदाता भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में माकपा के और समर्थक भाजपा से जुड़ेंगे। देव ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव लिए पार्टी के दृष्टि पत्र के संबंध में कहा कि चुनाव की तैयारी प्रगति पर है और उम्मीद है कि चुनाव तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद दृष्टिपत्र घोषित कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!