उत्‍तर कोरिया ने ट्रंप को दे दी खुली चुनौती, परमाणु युद्ध भड़कने के आसार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Dec, 2017 01:41 PM

us south korea joint military drill can lead to nuclear war  north korea

उत्‍तर कोरिया  के तानाशाह द्वारा ताजा मिसाइल टैस्ट का करारा जाबाव देने के लिए अमरीका व दक्षिण कोरिया ने संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास  शुरू किया है । अमरीका के इस कदम से भड़के उत्‍तर कोरिया ने  अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप को जंग की खुली चुनौती दे दी...

प्‍योंगयांगः उत्‍तर कोरिया  के तानाशाह द्वारा ताजा मिसाइल टैस्ट का करारा जाबाव देने के लिए अमरीका व दक्षिण कोरिया ने संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास  शुरू किया है। अमरीका के इस कदम से भड़के उत्‍तर कोरिया ने  अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप को जंग की खुली चुनौती दे दी है। परमाणु युद्ध को लेकर चेतावनी देते उत्‍तर कोरिया ने कहा है कि इस संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास के जरिए परमाणु युद्ध को उकसाया जा रहा है।

देश के अखबार रोडोंग सिनमुन के अनुसार, उत्‍तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा 5 दिवसीय सैन्‍य अभ्‍यास से परमाणु युद्ध के शुरू होने की संभावना है। उत्‍तर कोरिया ने डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन को इसके लिए दोषी ठहराया। उत्‍तर कोरिया के अनुसार, कोरियाई प्रायद्वीप पर इस तरह से अभ्‍यास करना अमरीका को महंगा साबित होगा।उत्‍तर कोरिया ने इंटरकांटिनेंटल बैलिस्‍टिक मिसाइल लांच किया था जो जापान के समुद्र में जा गिरा। इसके 2 दिन बाद ही यह अभ्‍यास सोमवार से शुरू हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, F-22 फाइटर जेट समेत 230 एयरक्राफ्ट व 12,000 अमरीकी सैनिक इस अभ्‍यास में भाग लेंगे।
PunjabKesari
उत्तर कोरिया ने  कहा है कि दोनों देश नहीं माने तो यह परमाणु युद्ध की शुरूआत हो सकती है। अमरीका और दक्षिण कोरिया का यह सबसे ब़़डा वायुसैनिक अभ्यास होगा जिसमें 230 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। इनमें अमरीका का अत्याधुनिक एफ-22 रैप्टर स्टील्थ विमान भी शामिल होगा। उत्तर कोरिया की यह प्रतिक्रिया अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर के उस बयान के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि साधनहीन लेकिन परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया से युद्ध का खतरा बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, यह खतरा दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। हम इस समस्या के खात्मे की दिशा में बढ़ते जा रहे हैं। समस्या खत्म करने का एक तरीका युद्ध का भी है। 4 से 8 दिसंबर तक चलने वाला यह वायुसैनिक अभ्यास उत्तर कोरिया के लंबी दूरी के बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण से छह दिन बाद शुरू हो रहा है। इस बैलेस्टिक मिसाइल से अमरीकी शहरों पर परमाणु हमला करने की उत्तर कोरिया ने धमकी दी है। उत्तर कोरिया की सत्तारुढ़ वर्कर्स पार्टी के अखबार रोडोंग सिनमुन ने इस अभ्यास की निंदा की है। कहा है कि यह उत्तर कोरिया को भड़काने की कार्रवाई है। इसके चलते किसी भी क्षण परमाणु युद्ध भड़क सकता है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!