Edited By ,Updated: 03 Oct, 2015 01:52 PM
यहां भगवान राम ने पूर्वजों का किया था तर्पण विश्व प्रसिद्ध विन्ध्याचल धाम सिद्धपीठ के लिए जाना जाता है
यहां भगवान राम ने पूर्वजों का किया था तर्पण विश्व प्रसिद्ध विन्ध्याचल धाम सिद्धपीठ के लिए जाना जाता है वहीं यह पितृपक्ष में पिण्डदान कर पूर्वजों को तर्पण करने का भी बड़ा केन्द्र है और इसे छोटा गया के नाम से भी जाना जाता है।
मान्यता है कि भगवान राम ने खुद मां सीता के साथ अपने पितृों के विन्ध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी के चरणों में स्थित मां गंगा के घाट पर तर्पण किया था। आज यह स्थल राम गया घाट एवं छोटा गया के नाम से प्रसिद्ध है और दूर-दूर से लोग तर्पण के लिए यहां भारी संख्या में जुटते हैं।
काशी प्रयाग के मध्य में स्थित विन्ध्य क्षेत्र सिद्ध पीठ के साथ पितृों के मोक्ष की कामना स्थली भी है। पितृपक्ष में रामगया घाट पर पिण्डदान करने की पंरपरा अति प्राचीन है।