त्यौहार: 25 सितम्बर से 1 अक्तूबर 2016 तक

Edited By ,Updated: 25 Sep, 2016 10:43 AM

festival 25 september to 1 september 2016

भारत में बहुत सारे पर्व अौर त्यौहार मनाए जाते हैं। भारत धर्म, भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है। पूरे राष्ट्र में सभी

भारत में बहुत सारे पर्व अौर त्यौहार मनाए जाते हैं। भारत धर्म, भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है। पूरे राष्ट्र में सभी धर्मों के लोगों द्वारा कुछ पर्व मनाए जाते हैं। सभी लोग अपने रीति रिवाज और विश्वास के अनुसार अलग अंदाज में प्रत्येक पर्व को मनाते हैं। जानें इस सप्ताह के पर्व अौर त्यौहारों के बारे में-

 

प्रस्तुत सप्ताह का प्रारंभ विक्रमी आश्विन प्रविष्टे 10, आश्विन कृष्ण तिथि दशमी, रविवार, विक्रमी सम्वत् 2073, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1938, दिनांक 3 (आश्विन) को हो कर समाप्ति विक्रमी आश्विन प्रविष्टे 16, आश्विन शुक्ल तिथि प्रतिपदा, शनिवार को होगी। 

 

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : 25 सितम्बर तिथि दशमी का श्राद्ध, पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म दिवस, 26 सितम्बर तिथि एकादशी का श्राद्ध,  इंदिरा एकादशी व्रत, 27 सितम्बर तिथि द्वादशी का श्राद्ध, संन्यासियों का श्राद्ध, विश्व पर्यटन दिवस, 28 सितम्बर प्रदोष व्रत, तिथि त्रयोदशी का श्राद्ध, मघा श्राद्ध, शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिवस, 29 सितम्बर को मासिक शिवरात्रि व्रत, शस्त्र, विष, जल, अग्नि, दुर्घटना में मरे लोगों (अपमृत्यु वालों का) का श्राद्ध, यात्रा श्री आशापति (मार्तंड, जम्मू-कश्मीर) प्रारंभ, विश्व हृदय देखभाल दिवस, 30 सितम्बर आश्विन अमावस, तिथि अमावस का श्राद्ध, अज्ञात मृत्यु तिथि वालों का श्राद्ध, सर्व पितृ श्राद्ध, श्राद्ध समाप्त, पितृ विसर्जन, 1 अक्तूबर आश्विन शुक्ल पक्ष एवं शरद नवरात्रे प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती, वृद्ध दिवस, स्वैच्छिक रक्तदान दिवस।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!