Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Oct, 2026 06:09 PM

पी ए यू के ग्राउंडों में इसी महीने प्रस्तावित सरस मेले के आयोजन पर संकट के बादल छा गए हैं। आप सरकार के जश्न इंकलाब प्रोग्राम दौरान पीएयू के खेल मैदानों की हुई दुर्दशा से खिलाड़ियों की प्रेक्टिस प्रभावित होने का मुद्दा उठाने वाले पार्षद पति इंद्रजीत...
लुधियाना (विक्की) : पी ए यू के ग्राउंडों में इसी महीने प्रस्तावित सरस मेले के आयोजन पर संकट के बादल छा गए हैं। आप सरकार के जश्न इंकलाब प्रोग्राम दौरान पीएयू के खेल मैदानों की हुई दुर्दशा से खिलाड़ियों की प्रेक्टिस प्रभावित होने का मुद्दा उठाने वाले पार्षद पति इंद्रजीत इंदी ने प्रस्तावित सरस मेले के आयोजन के खिलाफ आवाज उठाई है। सोशल मीडिया पर लाइव होते हुए इंदी ने कहा कि इस विश्व विख्यात यूनिवर्सिटी को मौजूदा सरकार और प्रशासन द्वारा समारोह स्थल बनाकर रख दिया है जिससे यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और रहने वाले परिवारों को कितनी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है जिसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है।
इंदी ने कहा कि अब 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक पी ए यू के फुटबॉल एवं एथलेटिक्स ग्राउंड पर जिला प्रशासन द्वारा सरस मेला करवाने का पत्र जारी किया गया है। उन्होंने bh कहा कि सरकार को याद करवा दूं कि यह पी ए यू एक रिसर्च सेंटर है न कि सरकारी मेले करवाने का वैन्यू इसलिए यहां ऐसा कोई मेला नहीं होगा। पीएयू से जुड़ी सभी एसोसिएशनों ने भी सरस मेले के विरोध में आवाज़ बुलंद की है। उन्होंने कहा कि इन्हीं दिनों में यहां स्टूडेंट्स का यूथ फेस्टिवल है और सरस मेले में बाहरी लोगों ने आना है जिसमें कई शरारती तत्व शराब तक पीकर यहां आते हैं। ऐसे में यहां पढ़ने वाली लड़कियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा होता है।
बता दें कि आप सरकार के जश्न ए इंकलाब प्रोग्राम के बाद यहां के ग्राउंडो की जो दुर्दशा हुई थी उसको दुरुस्त करने के लिए इंदी की टीम और पी ए यू के कर्मचारियों ने कई दिनों तक यहां की सफाई कराई थी ताकि खिलाड़ी यहां पर फिर से अपनी प्रैक्टिस शुरू कर सकें।
लेकिन अब सरस मेले के आयोजन पर फिर से विवाद खड़ा होने के संभावना बन गई है। पार्षद पति ने इस आयोजन का टेंडर भरने की तैयारी कर रहे ठेकदार को भी सख्त शब्दों में चेतावनी दी है कि इस बार पीएयू के किसी भी ग्राउंड में एक कील तक नहीं लगने देंगे और इसके लिए जितना विरोध होगा वो करेंगे।