Edited By ,Updated: 16 Mar, 2016 04:30 PM
इंदौर के विजयनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में बीकॉम की एक छात्रा की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। दरअसल, विजयनगर पुलिस के मुताबिक प्राइम रीजेंसी स्कीम नं. 74 में रहने वाली 21 वर्षीय पूजा की छत से गिरने पर बुधवार सुबह अपोलो
इंदौर: इंदौर के विजयनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में बीकॉम की एक छात्रा की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। दरअसल, विजयनगर पुलिस के मुताबिक प्राइम रीजेंसी स्कीम नं. 74 में रहने वाली 21 वर्षीय पूजा की छत से गिरने पर बुधवार सुबह अपोलो हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। पुलिस को मंगलवार रात 11.30 बजे घटना की सूचना मिली थी।
बिल्डिंग की छत पर से रात को नीचे जा गिरी। पूजा एक निजी कॉलेज से बीकॉम थर्ड इयर में पढ़ रही थी। इसके साथ ही वह सीएस की तैयारी भी कर रही थी। पिता एसएस तोमर एक निजी कंपनी में डायरेक्टर हैं।
चौकीदार ने बताया कि रात 10.45 के लगभग युवती अचानक नीचे गिरी। जोरदार आवाज के बाद जब हमने उसे देखा तो वह लहूलुहान थी। उसकी हालत बहुत खराब थी। हमने बिल्डिंग वालों को बताया फिर पूजा के पिता शोर मचाते हुए नीचे आए। वे बेटी की हालत देख बदहवास हो गए। सभी लोग उसे अस्पताल लेकर दौड़े।
परिजन ने बताया पूजा की बुधवार को ही परीक्षा थी और इंग्लिश का एग्जाम था। इसकी तैयारी के लिए ही वह पढऩे के लिए छत पर जाने का कहकर निकली थी। परिजन का कहना है कि वह दुर्घटनावश छत से गिर पड़ी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।