Edited By rehan,Updated: 01 Jun, 2018 04:24 PM
सबलगढ़ में बांस बल्लियों के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पल भर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
मुरैना : सबलगढ़ में बांस बल्लियों के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पल भर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक सबलगढ़ के पिपरघान रोड स्थित बांस के गोदाम में सुबह के वक्त आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में बांस और बल्लियां रखी हुई थी। इसके चलते आग तेजी से फैली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान खाक हो चुका था। आग किन कारणों से लगी ये पता नहीं चला सका है। फिलहाल आग से करीब तीन लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।