Edited By kamal,Updated: 22 May, 2018 01:05 PM
पिछले कुछ दिनों से भोपाल में गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री से भी ऊपर चला गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने शहर के लोगों को बेहाल कर दिया है। रोजाना की तरह मंगलवार को भी धूप के तेवर जलाने वाले थे।
भोपाल: पिछले कुछ दिनों से भोपाल में गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री से भी ऊपर चला गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने शहर के लोगों को बेहाल कर दिया है। रोजाना की तरह मंगलवार को भी धूप के तेवर जलाने वाले थे। दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री से. दर्ज हुआ। भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर भी साफ दिखने लगा है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों-दफ्तरों में कैद हो गए हैं। गर्मी से एतिहात बरतने के लिए लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक भी कम नजर आ रहा है।
मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 42 डिग्री के आसपास ही थमा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होगा, लोगों को एतिहात बरतना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने के अंतिम दिनों में सुबह से ही भीषण गर्मी रहेगी और गर्म हवाओं के साथ उमस भी रहेगी। गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी अस्पतालों में सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देष दिए गए हैं।