Edited By Prashar,Updated: 30 May, 2018 02:40 PM
स्टेट सायबर पुलिस ने रिटार्यड कर्नल के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए ऐंठने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कपिल गोकलानी है जो जबलपुर में मिठाई की दुकान चलाता है।
जबलपुर : स्टेट सायबर पुलिस ने रिटार्यड कर्नल के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए ऐंठने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कपिल गोकलानी है जो जबलपुर में मिठाई की दुकान चलाता है।
कर्नल महेन्द्र सिंह के रिटार्यड होने के बाद उन्हें करीब डेढ करोड़ रुपए मिले थे। इन पैसों को वे एक अच्छे व्यवसाय मे लगाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने कपिल से संपर्क किया। कपिल ने एक रेस्ट्रॉन्ट की फ्रेंचाइजी को लेकर कर्नल से बात की। इस पर कर्नल को कपिल का प्रापोजल पसंद आया और उन्होंने कपिल को डेढ़ करोड रुपए दे दिए। पैसे लेने के कुछ महीने बीत जाने के बाद भी जब रेस्तरां नहीं खुला तो कर्नल ने अपने पैसे कपिल से वापस मांगे जिसे देने में वो आनाकानी करने लगा। ऐसे में उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।