Edited By Prashar,Updated: 06 Jun, 2018 07:39 PM
बिजौली पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसके वीडियो और फोटो वायरल करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
ग्वालियर : बिजौली पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसके वीडियो और फोटो वायरल करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दरअसल घटना सितंबर-2017 की है। बिजौली के हसनपुरा में रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग लड़की की पहचान सोनू जाटव नाम के युवक से थी। सोनू ने नाबालिग को भरोसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद सोनू ने अपने दोस्त सुनील को लड़की के फोटो भेज दिए। इन फोटो के आधार पर सुनील ने लड़की को ब्लैकमेल करते हुए उसे मार्च-2018 में अपने खेत पर बुलाया। जिसके बाद सुनील ने भी उससे दुष्कर्म कर दिया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसके फोटो वायरल कर देगा।
इतने से भी जब इन दरिंदों का मन न भरा तो उन्होंने अपने तीन और दोस्तों पंजाब सिंह, वकील सिंह और रवि को लड़की के फोटो भेज दिए। जब इन तीनों ने भी लड़की पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया तो लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि बिजौली थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने की है।