Edited By suman,Updated: 06 Jun, 2018 12:43 PM
मध्य प्रदेश में ऐसा दिल दहलाने मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। सैलाना के ग्राम मउड़ा कोटड़ा के रतलाम नामक शख्स ने शादी के विवाद को लकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में ऐसा दिल दहलाने मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। सैलाना के ग्राम मउड़ा कोटड़ा के रतलाम नामक शख्स ने शादी के विवाद को लेकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। 28 वर्षीय रामचंद्र शादी नहीं कराने की बात को लेकर अपनी मां से नाराज हो गया। लेकिन मां को यह जरा भी अहसास नहीं था कि, जिस बेटे को उसने जन्म दिया है, वही उसकी मौत का कारण बनेगा।
धारदार हथियार से गर्दन पर किए कई वार
70 वर्षीय मां कमलीबाई के साथ बेटे का विवाद इतना बढ़ गया कि उसने धारदार हथियार से अपनी मां की गर्दन काटकर मार डाला। बेरहम कलयुगी बेटे ने एक या दो नहीं बल्कि कई वार किए। जानकारी के अनुसार कमलीबाई घर पर थी। तभी रामचंद्र मां कमलीबाई के पास आया और कहने लगा कि उसकी शादी क्यों नहीं कराई जा रही है। मां ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। मां और बेटे में विवाद बढ़ता चला गया। इसी बीच उसने धारदार हथियार से अपनी मां की गर्दन पर वार किया। इससे गर्दन आधी कट गई। चीख सुनकर पति व बड़ा बेटा मौके पर पहुंचे, तो रामचंद्र वहां से भाग गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी।