Edited By PTI News Agency,Updated: 10 Dec, 2019 08:34 PM
मुंबई, 10 दिसंबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी के बीच मंगलवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 10 दिसंबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी के बीच मंगलवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता और कमजोर डॉलर इंडेक्स की वजह से रुपया मजबूत हुआ। हालांकि, शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से रुपये का लाभ सीमित रहा।
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 70.98 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 70.85 से 71.04 प्र्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में रुपया 70.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया 71.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।