Edited By PTI News Agency,Updated: 06 Apr, 2020 07:01 PM
मुंबई, छह अप्रैल (भाषा) भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने अक्टूबर से शुरू होने वाले 2019-20 कपास सत्र के लिए अपने कपास उत्पादन का पूर्वानुमान बरकरार रखा है। उसने 354.50 लाख गांठ (प्रत्येक गांठ 170 किलो) उत्पादन का अनुमान लगा रखा है।

अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 के दौरान सीएआई द्वारा अनुमानित कुल कपास की आपूर्ति 327.53 लाख गांठ थी। जिसमें 283.03 लाख गांठ घरेलू और 12.50 लाख गांठ आयातित कपास थी। इसके अलावा इसमें सीएआई के पास पिछले वर्ष का लगभग 32 लाख गांठों का स्टॉक था।
सीएआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 महामारी के अभूतपूर्व संकट के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने और अनुमान में बदलाव की किसी जरूरत पर विचार के लिए एक समिति की बैठक मई 2020 के पहले सप्ताह में होगी।
सीएआई का अनुमान है कि अक्टूबर-मार्च 2019-20 के दौरान देश में कपास की खपत 154 लाख गांठ और निर्यात 31 लाख गांठ रहा।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।