विदेशीमुद्रा भंडार 90.2 करोड़ डॉलर घटकर 474.66 अरब डॉलर रह गया

Edited By PTI News Agency,Updated: 10 Apr, 2020 07:08 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 90.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 474.66 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है कि इस गिरावट का कारण विदेशीमुद्रा आस्तियों का...

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 90.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 474.66 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है कि इस गिरावट का कारण विदेशीमुद्रा आस्तियों का घटना है।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर बढ़कर 475.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशीमुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

वर्ष 2020-21 के दौरान देश का विदेशीमुद्रा भंडार करीब 62 अरब डॉलर अरब डॉलर बढ़ा है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 54.7 करोड़ डॉलर घटकर 439.12 अरब डॉलर रह गई।
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 34 करोड़ डॉलर घटकर 30.55 अरब डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.43 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 3.57 अरब अरब डॉलर रह गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!