कपास उत्पादन 2020-21 में 356 लाख गांठ अनुमानित

Edited By PTI News Agency,Updated: 09 Nov, 2020 08:47 PM

pti maharashtra story

मुंबई, नौ नवंबर (भाषा) कपास उद्योग ने देश में फसल वर्ष 2020-21 में कुल उत्पादन 356 लाख गांठ रहने का अनुमान जताया है। यह पिछले साल के मुकाबले 4 लाख गांठ कम है।

मुंबई, नौ नवंबर (भाषा) कपास उद्योग ने देश में फसल वर्ष 2020-21 में कुल उत्पादन 356 लाख गांठ रहने का अनुमान जताया है। यह पिछले साल के मुकाबले 4 लाख गांठ कम है।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) ने एक बयान में कहा कि फसल वर्ष 2019-20 के दौरान कुल उत्पादन 360 लाख गांठ था।

कपास फसल वर्ष एक अक्टूबर से शुरू होता है।

सीएआई ने कहा कि देश के कुछ भागों में अत्यधिक बारिश और कीट (पिंक बॉलवर्म) संक्रमण से फसल को हुए नुकसान के कारण चालू फसल वर्ष में उत्पादन कम रहने का अनुमान है।

उद्योग संगठन ने फसल वर्ष 2020-21 में कपास की आपूर्ति 477.50 लाख गांठ रहने का अनुमान जताया है। इसमें 107.50 लाख गांठ पिछले साल का भंडार शामिल है। चालू फसल वर्ष से योगदान 356 लाख गांठ रहेगा। जबकि आयात का हिस्सा 14 लाख गांठ होगा।
सीएआई के अनुसार घरेलू खपत 330 लाख गांठ रहने का अनुमान है जबकि निर्यात 60 लाख गांठ अनुमानित है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!