Edited By PTI News Agency,Updated: 26 Sep, 2021 05:41 PM
मुंबई, 26 सितंबर (भाषा) मुंबई के देवनार के केना बाजार इलाके में एक व्यक्ति पर उसके छोटे भाई ने तलवार से कथित तौर पर हमला किया जिससे उसकी दो उंगलियां कट गईं। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी ने पीड़ित पर यह हमला इसलिए किया क्योंकि उसने आरोपी...
मुंबई, 26 सितंबर (भाषा) मुंबई के देवनार के केना बाजार इलाके में एक व्यक्ति पर उसके छोटे भाई ने तलवार से कथित तौर पर हमला किया जिससे उसकी दो उंगलियां कट गईं। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी ने पीड़ित पर यह हमला इसलिए किया क्योंकि उसने आरोपी द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री किये जाने का विरोध किया था।
देवनार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम गफूर शेख पर उसके भाई जावेद और उसके कुछ साथियों ने हमला किया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘सलीम ने अपनी दो उंगलियां गंवा दी और वह एक अस्पताल में भर्ती है। जावेद, एक हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ नशीले पदार्थ के दो मामलों के साथ-साथ हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप के मामले हैं। जावेद फरार है। 22 सितंबर को एक मामला दर्ज किया गया था।’’
पुलिस उपायुक्त (जोन छह) कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि जावेद और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।