Edited By PTI News Agency,Updated: 02 Dec, 2021 10:59 PM
मुंबई, दो दिसंबर (भाषा) मुंबई में ''जोखिम वाले'' देशों से आए पांच और यात्री बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, दो दिसंबर (भाषा) मुंबई में 'जोखिम वाले' देशों से आए पांच और यात्री बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नगर निकाय के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि शहर में आगमन के बाद संक्रमित पाए गए ऐसे यात्रियों की संख्या अब बढ़कर नौ हो गई है। इनके कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने का संदेह है।
बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी पांच यात्री पुरुष हैं, जो 17 नवंबर से दो दिसंबर के बीच शहर में आए थे।
केंद्र के अनुसार, ''जोखिम वाले'' देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल शामिल हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।