धारावी पुनर्विकास परियोजना अडाणी को, 5,609 करोड़ रुपये की बोली लगाकर डीएलएफ को पीछे छोड़ा

Edited By PTI News Agency,Updated: 29 Nov, 2022 07:58 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 29 नवंबर (भाषा) अडाणी समूह 259 हेक्टेयर में फैली धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिये सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी है।

मुंबई, 29 नवंबर (भाषा) अडाणी समूह 259 हेक्टेयर में फैली धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिये सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी है।

परियोजना के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस.वी.आर श्रीनिवास ने कहा कि समूह ने दुनिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी में से एक के पुनर्विकास के लिये 5,069 करोड़ रुपये की बोली लगायी। समूह ने डीएलएफ को पीछे छोड़ा, जिसने 2,025 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी।
उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम अब सरकार को ब्योरा भेजेंगे। सरकार उसपर विचार करेगी और अंतिम मंजूरी देगी।’’ बोली पूरे 20,000 करोड़ रुपये की परियोजना के लिये थी। परियोजना को लेकर कुल समयसीमा सात साल है। यह क्षेत्र 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैला है। परियोजना के तहत झुग्गियों में रह रहे 6.5 लाख लोगों का पुनर्वास करना है।

यह परियोजना विभिन्न जटिलताओं के कारण कई साल से अटकी पड़ी थी। सफल बोलीदाता को मध्य मुंबई में लाखों वर्ग फुट के आवासीय और वाणिज्यिक स्थान बेचकर कमाई करने का मौका मिलेगा।
दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की इकाइयों सहित कुल आठ बोलीदाता अक्टूबर में आयोजित बोली पूर्व बैठक में शामिल हुए थे। उनमें से तीन ने परियोजना के लिए बोली लगाई थी। तीसरा बोलीदाता नमन ग्रुप था, जिसकी बोली पात्र नहीं पायी गयी।

सरकार ने सफल बोलीदाता के चयन के लिये कम से कम 20,000 करोड़ रुपये नेटवर्थ की शर्त रखी थी। ऊंची बोली लगाने वाले की परियोजना आवंटित करने से पहले तकनीकी और वित्तीय योग्यता का आकलन किया जाएगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!