ज्योतिष की राय: लड़को को वश में करने के लिए लड़कियां लगाएं खास रंग की लिपस्टिक

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2016 03:38 PM

lipstick

ईश्वर ने नारी को असीम सुंदरता प्रदान की है। नारी ईश्वर द्वारा अवतरित प्रकृति की सबसे सुंदर रचना है। मूलत: सौंदर्य से संबंधित संपूर्ण काव्य ग्रंथ नारी के शारीरीक बनावट और

ईश्वर ने नारी को असीम सुंदरता प्रदान की है। नारी ईश्वर द्वारा अवतरित प्रकृति की सबसे सुंदर रचना है। मूलत: सौंदर्य से संबंधित संपूर्ण काव्य ग्रंथ नारी के शारीरीक बनावट और उसके हाव-भाव पर अधारित होते हैं। भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक शास्त्रों ने नारी को प्रकृति की संज्ञा दी है क्योंकि प्रकृति जननी के साथ-साथ अमूल्य धरोहर है। उसी के अनुरूप स्त्री भी समाज के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

ज्योतिष के कालपुरूष सिद्धांत के अनुसार प्राणी की देह का हर अंग बारह भाव में से किसी एक भाव को संबोधिक करता है जिसमें से संपूर्ण मुख मण्डल लग्नेश को संबोधित करता है। लग्नेश का कार्य व्यक्ति के चेहरे को आकर्षिक बनाना है एवं दूसरे के मन में आकर्षण उत्पन्न करना है परंतु मुख मण्डल पर स्थापित होंठ कुण्डली के सुखेश भाव को संबोधित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुण्डली का भाव दो और आठ ऐश्वर्य भोग और विलासिता को संबोधित करते हैं। दोनों भावों का आपस में गहरा संबंध है। होठों पर इस्तेमाल किए जाने वाला जैल कलर या लिपस्टिक व्यक्ति के सुख भोग और ऐश्वर्य को अत्यधिक प्रभावित करता है। 
 
* गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाने पर स्त्री के आकर्षण में कामुकता आती है। शुक्र ग्रह शुभ प्रभाव डालता है। 
 
* लाल रंग की लिपस्टिक लगाने से मंगल ग्रह का अत्यधिक तेज उत्पन्न होता है। महिलाएं अपने आकर्षण के जादू से पुरूषों को अपने वश में कर लेती हैं।
 
* काली अथवा श्याम रंग की लिपस्टिक लगाने पर शनि अपना प्रभाव दिखाकर स्त्री के आकर्षण में मेघ वर्ण प्रभाव उत्पन्न करता है। 
 
* ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाने से राहू ग्रह स्त्री में कामय आकर्षण उत्पन्न करता है। 
 
* ओरेंज रंग की लिपस्टिक लगाने पर स्त्री में तेज आता है। 
 
* नीले रंग की लिपस्टिक लगाने पर स्त्री के मुख मण्डल से नीरसता दूर होती है।  स्त्री प्राकृतिक रूप से सौम्य और सौंदर्य उत्पन्न करती है। 
 
इस मंत्र का जाप भी कर सकते हैं-

ॐ नमो महायक्षिण्ये मम अमुक में वश्यं कुरु कुरु स्वाहा॥
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!