भगवान शिव की Favourite हैं ये चीजें

Edited By ,Updated: 27 Aug, 2016 12:25 PM

lord shiva

शिव जी के निराकार होने के कारण ही उनका लिंग रूप में पूजन होता है अर्थात शिवलिंग शिव के निराकार रूप का प्रतीक हैं इसलिए मूर्ति और लिंग

शिव जी के निराकार होने के कारण ही उनका लिंग रूप में पूजन होता है अर्थात शिवलिंग शिव के निराकार रूप का प्रतीक हैं इसलिए मूर्ति और लिंग दोनों रूपों में पूजे जाते हैं। शिव के अतिरिक्त अन्य देवी-देवता ब्रह्म का स्वरूप नहीं माने गए हैं इसलिए उन्हें लिंग रूप में नहीं पूजा जाता है। शिव का मूर्ति पूजन भी श्रेष्ठ है किंतु लिंग पूजन सर्वश्रेष्ठ है। 
 
शिवलिंग प्रतीक हैं विश्व ब्रह्मांड का जिसके कण-कण में भगवान शिव का वास है और शिवलिंग पर विभिन्न सामग्रियों से अभिषेक करने का यही तात्पर्य है कि इन विभिन्न सामग्रियों के माध्यम से हम विश्व वसुधा को समुन्नत कर रहे हैं।
 भगवान शिव को प्रिय हैं ये चीजें 
जल: ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, स्वभाव से संबंधित सभी विकार शांत होंगे। जब हम ‘शिव’ कहते हैं, तो हम ऊर्जा को एक खास तरीके से, एक खास दिशा में निर्देशित करने की बात करते हैं। 'शिवम' में यह ऊर्जा अनंत स्वरुप का रुप धारण करती है। मंत्र 'ॐ नम: शिवाय' का महामंत्र भगवान शंकर की उस उर्जा को नमन है जहां शक्ति अपने सर्वोच्च रूप में आध्यात्मिक किरणों से भक्तों के मन-मस्तिष्क को संचालित करती है।
 
केसर: केसर चढ़ाने से शिष्टता और भद्रता प्राप्त होती है।
 
चीनी (शक्कर): आर्थिक अभाव से मुक्ति मिलती है।
 
इत्र: कदम नहीं डगमगाते, भोले बाबा सदा भक्त के अंग-संग रहते हैं।
 
दूध: शरीर स्वस्थ रहता है। 
 
दही: समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
 
घी: शक्ति में बढ़ौतरी होती है।
 
चंदन: समाज में प्रतिष्ठा और वैभव मिलता है।
 
शहद: बोली मिठी होती है। 

भांग: कमियां और बुराइयां समाप्त होती हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!