Edited By Monika Jamwal,Updated: 02 Jan, 2021 08:21 PM
: जम्मू कश्मीर में कोरोना से आज भी 1 व्यक्ति की उपचार के दौरान जान गई। वहीं 244 कोरोना के नए मामलों की भी पुष्टि हुई है।
जम्मू : जम्मू कश्मीर में कोरोना से आज भी 1 व्यक्ति की उपचार के दौरान जान गई। वहीं 244 कोरोना के नए मामलों की भी पुष्टि हुई है। अब तक जम्मू संभाग से 698 और कश्मीर संभाग से 1187 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1885 पहुंच गया है। श्रीनगर में 450, बारामूल्ला में 172, बडग़ाम में 109, कुपवाड़ा में 91, पुलवामा में 88, अनंतनाग में 83, बांदीपुरा में 60, गांदरबल में 43, कुलगाम मे 53, शोपियां में 38 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 355, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 54, डोडा में 64, कठुआ में 49, किश्तवाड़ में 21, साम्बा में 38, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 15 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस की 38,85,403 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 37,63,932 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 8,92,506 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 14,332 लोगों को रखा गया है और 2,999 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 30,831 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 8,42,459 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,21,471 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 50,151 जम्मू संभाग और 71,320 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 2,999 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 1,449 और कश्मीर संभाग में 1,550 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,16,587कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 48,004 और कश्मीर संभाग से 68,583 रोगी ठीक हुए हैं। आज 260 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 137 और जम्मू संभाग से 123 लोग स्वस्थ हुए हैं।
रियासी से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 78 मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि श्रीनगर जिले से 46 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 16, बडगाम में 5, कुपवाड़ा में 9, पुलवामा में 12, अनंतनाग में 17, बांदीपोरा में 4, गांदरबल में 11, कुलगाम में 2, शोपियां में 15, ऊधमपुर में 3, राजौरी में 2, डोडा में 3, कठुआ में 5, किश्तवाड़ में 1, साम्बा में 4, पुंछ में 5 और रामबन में 6 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग से 137 और जम्मू संभाग से 107 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 244 मामलों में से 17 बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री व 227 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज रियासी से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया।
जम्मू कश्मीर
1,21,471 कुल केस
2,999 एक्टिव केस
1,16,587 ठीक हुए
1885 मौतें