Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Jul, 2018 03:23 PM
अरनिया सेक्टर के जबोबाल में धान की फसल की पौध लगाने के दौरान खेत में भारी विसफोट से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये।
जम्मू: अरनिया सेक्टर के जबोबाल में धान की फसल की पौध लगाने के दौरान खेत में भारी विसफोट से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये। मारा गया मजदूर बिहार का था।
अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे जबोबाल गांव में शुक्रवार को उस समय हडकंप मच गया जब धमाके की आवाज से चीख पूकार मच गई। खेत में पौध लगा रहे मजदूर के हाथ में कुछ चीज टकराई जिसके बाद विसफोट हो गया और उससे एक बिहारी मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया। आशंका है कि यह पाकिस्तानी गोलीबारी के दौरान गिरा कोई लाइव शैल होगा जो फटा नहीं था और मजदूर के हाथ के स्पर्श में आते ही फट गया।