ओडिशा में नाव डूबने से 1 की मौत, 7 अन्य लापता

Edited By Pardeep,Updated: 03 Jan, 2019 01:04 AM

1 killed due to boat sinking in odisha 7 others missing

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में महानदी में पिकनिक मना कर लौट रहे लोगों की नाव डूबने से एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लापता हैं। केंद्रपाड़ा के कलेक्टर डी सतपथि ने बताया कि 10 लोगों को ले जा रही मशीनीकृत नाव बुधवार शाम महानदी में डूब गई। उन्होंने...

पारादीप: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में महानदी में पिकनिक मना कर लौट रहे लोगों की नाव डूबने से एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लापता हैं। केंद्रपाड़ा के कलेक्टर डी सतपथि ने बताया कि 10 लोगों को ले जा रही मशीनीकृत नाव बुधवार शाम महानदी में डूब गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक शव निकाल लिया गया है जबकि सात अन्य लापता हैं। बचाव अभियान के लिए दमकल कर्मी तथा ओडिशा आपदा त्वारित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं।’’ मृतका की पहचान प्रभाती स्वयं के तौर पर हुई है। वह अन्य पीड़ितों के साथ नव वर्ष के मौके पर हुकिटोला से पिकनिक मना कर लौट रही थीं। वे जगतसिंहपुर जिले के कुजांग इलाके के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अंधेरे और तीव्र सर्दी होने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो सकता है। वहीं केंद्रपाड़ा नाव हादसे में ओडिशा के सीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने के साथ घायल हुए लोगों का मुफ्त इलाज करने की घोषणा की है।     

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!