Be careful- मास्क नहीं पहना तो 1 लाख रुपए का जुर्माना, 2 साल की जेल
Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Jul, 2020 08:29 AM
देश भले ही अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है लेकिन इसके लिए भी कई राज्य सरकारों ने कड़े नियम रखे हैं। झारखंड में कोरोना नियमों की अनदेखी और मास्क न पहनने पर एक लाख रुपए का जुर्माना व 2 साल की जेल हो सकती है। झारखंड कैबिनेट ने इस संबंध में संक्रामक रोग...
नेशनल डेस्क: देश भले ही अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है लेकिन इसके लिए भी कई राज्य सरकारों ने कड़े नियम रखे हैं। झारखंड में कोरोना नियमों की अनदेखी और मास्क न पहनने पर एक लाख रुपए का जुर्माना व 2 साल की जेल हो सकती है। झारखंड कैबिनेट ने इस संबंध में संक्रामक रोग अध्यादेश-2020 को पारित कर दिया। दरअसल झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस वजह से अब सरकारी अस्पतालों में जगह नहीं है।
सरकार ने फैसला किया है कि अब प्राइवेट हॉस्पीटल और बैंक्वेट हॉल का इस्तेमाल आइसोलेशन वार्ड बनाने में किया जाएगा। वहीं झारखंड विधानसभा के कुछ कर्मचारियों और विधायकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद विधानसभा के सचिवालय को 23 से 27 जुलाई, तक (5 दिन) के लिए सील कर दिया गया है।